गाजीपुर – मुहम्मदाबाद क्षेत्र के फिरोजपुर कलां गांव में बुधवार रात चारपाई पर सो रहे 36 वर्षीय अक्षय कुमार को सांप ने डस लिया। घटना के बाद परिजन आनन-फानन में उन्हें गाजीपुर जिला अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें मऊ रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान बृहस्पतिवार को अक्षय की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में मातम छा गया। अक्षय के परिवार में पत्नी और तीन बेटे हैं। उनके पिता गुलाबचंद्र की शिकायत पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह ने घटना की पुष्टि की।















