HomeCrimeगहमर पुलिस ने वांछित महिला अभियुक्ता को किया गिरफ्तार

गहमर पुलिस ने वांछित महिला अभियुक्ता को किया गिरफ्तार

गाजीपुर – गहमर थाना क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। दिनांक 05 अप्रैल 2026 को प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने भीखम राय पट्टी इलाके में चेकिंग के दौरान वांछित अभियुक्ता को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार महिला की पहचान राधिका देवी उर्फ तेतरी देवी (48 वर्ष), पत्नी रामचंद्र यादव, निवासी गहमर भीखम राय पट्टी उत्तर टोला के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार अभियुक्ता थाना गहमर में दर्ज मुकदमा संख्या 44/2026, धारा 85, 80(2), 61(2) बीएनएस एवं 3/4 डीपी एक्ट के तहत वांछित थी। उसे उसके घर के पास से हिरासत में लिया गया। गिरफ्तारी में महिला कांस्टेबल नेहा पांडेय सहित पुलिस टीम शामिल रही। फिलहाल अभियुक्ता के विरुद्ध आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments