HomeCrimeदिनदहाड़े महिला से सोने के कर्णफूल लूटे, क्षेत्र में दहशत

दिनदहाड़े महिला से सोने के कर्णफूल लूटे, क्षेत्र में दहशत

दिनदहाड़े महिला से सोने के कर्णफूल लूटे, क्षेत्र में दहशत

गाजीपुर – मरदह थाना क्षेत्र में वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन मार्ग पर दिनदहाड़े लूट की घटना सामने आई है, जिससे इलाके में भय का माहौल बन गया है। जानकारी के अनुसार, ढोड़ावीर गांव की निवासी प्रेमा चौहान बरही चट्टी से दवा लेकर पैदल घर लौट रही थीं। बरही गांव के पास सुनसान स्थान पर पीछे से आए बाइक सवार युवक ने उन्हें ओवरटेक कर रोक लिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बाइक चालक ने महिला को पकड़ लिया, जबकि पीछे बैठी महिला ने उनके कानों से सोने के कर्णफूल नोंच लिए। आरोपियों ने मंगलसूत्र छीनने की भी कोशिश की, लेकिन वह बालों में फंस जाने के कारण सफल नहीं हो सके। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी फोरलेन कट से गाजीपुर की ओर फरार हो गए।

पीड़िता के अनुसार, लूटे गए कर्णफूलों की कीमत करीब एक लाख रुपये है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। थानाध्यक्ष तारावती यादव ने बताया कि मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है और सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। इस घटना ने स्थानीय सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments