HomeCrimeहंसराजपुर चौकी प्रभारी निलंबित, अनुशासनहीनता के आरोपों पर कार्रवाई

हंसराजपुर चौकी प्रभारी निलंबित, अनुशासनहीनता के आरोपों पर कार्रवाई

गाजीपुर – शादियाबाद थाना क्षेत्र के हंसराजपुर चौकी प्रभारी आनंद कुमार गुप्ता को कथित अनुशासनहीनता और विवादित कार्यशैली के चलते निलंबित कर दिया गया है। क्षेत्राधिकारी भुड़कुड़ा शुभम वर्मा ने इसकी पुष्टि की है। पिछले महीने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हुई थी, जिसमें चौकी प्रभारी पर धमकी देने, वसूली करने और झूठे मुकदमों में फंसाने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए थे। पोस्ट में भड़काऊ भाषा का प्रयोग करते हुए हिंसा के लिए उकसाने और इनाम देने तक की बात कही गई थी, साथ ही मोबाइल नंबर और कॉल डिटेल्स भी साझा किए गए थे। मामले के तूल पकड़ने पर बभनौली निवासी जोगिंदर राजभर ने शिकायत दी कि उसकी पहचान का दुरुपयोग हुआ है। जांच के बाद और स्थानीय शिकायतों को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक ने यह कार्रवाई की।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments