Monday, March 30, 2026
Your Dream Technologies
HomeEducationरेनबो मॉडर्न स्कूल का वार्षिकोत्सव धूमधाम से सम्पन्न

रेनबो मॉडर्न स्कूल का वार्षिकोत्सव धूमधाम से सम्पन्न

गाजीपुर – नंदगंज स्थित रेनबो मॉडर्न स्कूल में रविवार 29 मार्च को वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महर्षि विश्वामित्र मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. आनंद मिश्रा रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ किया गया।

इसके बाद विद्यार्थियों ने नृत्य, गीत, नाटक और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया, जिससे उपस्थित दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। बच्चों का उत्साह और आत्मविश्वास पूरे कार्यक्रम में देखने लायक रहा।

कार्यक्रम के दौरान शैक्षिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों और शिक्षकों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. आनंद मिश्रा एवं विद्यालय प्रबंधक अरुण कुमार जायसवाल ने छात्रों को मेडल और प्रमाण पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।

अपने संबोधन में डॉ. मिश्रा ने विद्यालय के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उचित मार्गदर्शन और निरंतर प्रयास से विद्यार्थी हर क्षेत्र में सफलता हासिल कर सकते हैं। उन्होंने छात्रों को अनुशासन और लगन के साथ अध्ययन करने की प्रेरणा दी।

विद्यालय के उप-प्रधानाचार्य जुनैद खान ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं और उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देते हैं।

कार्यक्रम का समन्वय पंकज सिंह ने किया तथा मंच संचालन माही, फायका और आशुतोष ने किया। इस अवसर पर कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button