HomeCrimeभीषण चोरियों पर एसपी से मिले विधायक, पर्दाफाश की मांग

भीषण चोरियों पर एसपी से मिले विधायक, पर्दाफाश की मांग

गाजीपुर – बढ़ती आपराधिक घटनाओं और लगातार हो रही चोरी की वारदातों को लेकर सोमवार को समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष गोपाल यादव के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने जंगीपुर, मरदह और विरनो थाना क्षेत्रों में हो रही भीषण चोरियों पर चिंता जताते हुए जल्द खुलासा करने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

जंगीपुर विधायक डॉ. वीरेंद्र यादव ने कहा कि जनपद में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। अपराधियों में न तो कानून का भय है और न ही पुलिस का खौफ, जिसके कारण वे बेखौफ होकर घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने विशेष रूप से विरनो थाना क्षेत्र में सात घरों तथा मरदह क्षेत्र में पांच घरों में हुई चोरियों का जिक्र करते हुए कहा कि इन घटनाओं से क्षेत्र में भय और असुरक्षा का माहौल बन गया है।

विधायक ने कहा कि लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के कारण लोगों की नींद हराम हो गई है और आमजन खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की कि इन मामलों का शीघ्र खुलासा कर अपराधियों को गिरफ्तार किया जाए, ताकि लोगों में विश्वास बहाल हो सके।

प्रतिनिधिमंडल में जिला उपाध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव, जिला पंचायत सदस्य पारस नाथ यादव, पंकज यादव, रामब्रत यादव, कन्हैया यादव और प्रभुनाथ राम सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments