Friday, March 27, 2026
Your Dream Technologies
HomeUncategorizedगाजीपुर - पेट्रोल, डीजल और गैस की पर्याप्त उपलब्धता, अफवाहों से बढ़ी...

गाजीपुर – पेट्रोल, डीजल और गैस की पर्याप्त उपलब्धता, अफवाहों से बढ़ी खपत

गाजीपुर – पेट्रोल, डीजल एवं घरेलू गैस सिलेंडर की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और किसी प्रकार की कमी नहीं है। जिला पूर्ति अधिकारी अनन्त प्रताप सिंह के अनुसार 27 मार्च 2026 को पेट्रोल का कुल स्टॉक 1138 केएल तथा डीजल का स्टॉक 1455 केएल उपलब्ध है। वहीं घरेलू गैस सिलेंडर का स्टॉक 23836 है, जो पर्याप्त माना जा रहा है।

उन्होंने बताया कि 26 मार्च 2026 को पेट्रोल की बिक्री 319 केएल और डीजल की बिक्री 636 केएल रही, जो सामान्य दिनों की तुलना में लगभग 1.5 गुना अधिक है। आमतौर पर प्रतिदिन 350 केएल के आसपास डीजल और 200–220 केएल पेट्रोल की खपत होती है। 25 मार्च को पेट्रोल 255 केएल और डीजल 438 केएल बिका था। गैस सिलेंडर की बात करें तो 26 मार्च को 10616 सिलेंडर वितरित हुए जबकि 11569 बुकिंग दर्ज की गई।

अधिकारियों के अनुसार सोशल मीडिया पर फैल रही भ्रामक खबरों के कारण लोग अनावश्यक रूप से पेट्रोल पंपों पर पहुंच रहे हैं, जिससे अचानक मांग बढ़ गई है। हालांकि ऑयल कंपनियों द्वारा नियमित आपूर्ति जारी है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

कुछ पेट्रोल पंप अस्थायी कारणों से बंद या प्रभावित हैं। एक एचपीसी पंप वित्तीय कारणों से बंद है, जबकि एक अन्य का लाइसेंस समाप्त हो चुका है। नायरा एनर्जी के एक पंप पर डीजल खत्म हो गया है, जहां शीघ्र आपूर्ति की जाएगी। इसके अलावा एक पंप स्वामित्व विवाद के कारण बंद है और एक अन्य पर शाम तक स्टॉक पहुंचने की संभावना है।

जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे केवल आवश्यकता के अनुसार ही पेट्रोल-डीजल खरीदें और किसी भी प्रकार का अनाधिकृत भंडारण न करें। नियमों के उल्लंघन पर आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button