Friday, February 20, 2026
Your Dream Technologies
HomeLocalजिलाधिकारी ने विशेष पुनरीक्षण कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण

जिलाधिकारी ने विशेष पुनरीक्षण कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण

गाजीपुर। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश कुमार ने विधानसभा क्षेत्र सदर अंतर्गत जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय के कक्ष में चल रहे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के तहत कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्वाचन कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने उपस्थित ईआरओ एवं एईआरओ से अब तक निर्गत नोटिसों की संख्या, उनके वितरण की स्थिति, डाटा फीडिंग, जनसुनवाई, साक्ष्य मिलान तथा अन्य प्रक्रियाओं के संबंध में अद्यतन जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देशित किया कि नोटिस जारी करने के बाद अनमैप्ड मतदाताओं के साक्ष्य मिलान और सुनवाई की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए, ताकि निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्य पूर्ण किया जा सके।

उन्होंने बीएलओ को विशेष रूप से निर्देश दिए कि जो युवा अर्हता आयु पूर्ण कर रहे हैं, उनका नाम मतदाता सूची में शामिल करने के लिए उनसे फार्म-6 भरवाया जाए। साथ ही जिन मतदाताओं के विवरण में संशोधन आवश्यक है, उनसे फार्म-8 भरवाने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सुनवाई के लिए उपस्थित अनमैप्ड मतदाताओं से संवाद कर उनकी समस्याएं भी सुनीं और पारदर्शिता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर ईआरओ, एईआरओ, सुपरवाइजर, बीएलओ सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button