HomeLocalसेवराई में स्व० चंद्रशेखर जी स्मृति खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन 9 व...

सेवराई में स्व० चंद्रशेखर जी स्मृति खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन 9 व 10 फरवरी को

गाजीपुर – सेवराई क्षेत्र के छात्र-छात्राओं में खेल भावना, अनुशासन एवं शारीरिक विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्व० चंद्रशेखर जी पूर्व प्रधानमंत्री स्मारक महाविद्यालय, रामपुर कनवां, सेवराई, गाजीपुर द्वारा स्व० चंद्रशेखर जी स्मृति खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

यह प्रतियोगिता 09 फरवरी 2026 (सोमवार) एवं 10 फरवरी 2026 (मंगलवार) को प्रातः 09:00 बजे से महाविद्यालय परिसर में आयोजित होगी।

प्रतियोगिता के अंतर्गत कुश्ती, दौड़, लंबी कूद, गोला फेंक, भाला फेंक सहित विभिन्न खेल स्पर्धाएँ पुरुष एवं महिला वर्ग में पुरुष एवं महिला वर्ग में कराई जाएँगी।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को मेडल, प्रमाण-पत्र एवं नगद धनराशि प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।

इच्छुक खिलाड़ी 07 फरवरी 2026 तक अपना नाम, विद्यालय का नाम एवं संबंधित खेल का विवरण देकर पंजीकरण करा सकते हैं।

इस संबंध में जानकारी देते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य अरविंद कुमार दूबे ने बताया कि प्रतियोगिता के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को मंच प्रदान करना मुख्य उद्देश्य है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments