Wednesday, February 11, 2026
Your Dream Technologies
HomeLocalव्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी सुधारों पर चर्चा, ईंट भट्ठा व्यवसायियों की...

व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी सुधारों पर चर्चा, ईंट भट्ठा व्यवसायियों की समस्याएं भी उठीं

गाजीपुर – शासन के निर्देशानुसार विकास भवन सभागार में व्यापारी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य ने की। इस अवसर पर जीएसटी 2.0 सुधारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से उद्यमियों, करदाताओं और अन्य स्टेक होल्डर्स के साथ विस्तृत संवाद किया गया।

कार्यक्रम में पंजीयन, रिटर्न फाइलिंग, समाधान योजना, व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना तथा ईंट भट्ठों से प्राप्त होने वाले राजस्व से संबंधित विषयों पर प्रोजेक्टर के माध्यम से जानकारी दी गई। संवाद के दौरान व्यापारियों ने अपनी समस्याएं और सुझाव भी रखे। प्रमुख सुझावों में हेल्प डेस्क की स्थापना, ऑनलाइन नोटिस के साथ मैनुअल नोटिस भेजे जाने, तहसील स्तर पर संवाद कार्यक्रम आयोजित करने तथा ईंट भट्ठा व्यवसायियों के लिए पाये के आधार पर समाधान योजना लागू करने की मांग शामिल रही। इसके अलावा कर न देने वाले ईंट भट्ठों पर कार्रवाई की भी मांग की गई।

कार्यक्रम में संयुक्त आयुक्त सुरेन्द्र बहादुर, उपायुक्त सर्वेश कुमार सिंह, सहायक आयुक्त प्रभात कुमार सिंह सहित राज्य कर विभाग के अधिकारी, व्यापार मंडल व टैक्स बार एसोसिएशन के पदाधिकारी और सम्मानित करदाता उपस्थित रहे। अंत में व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना के लाभार्थी को सम्मानित किया गया।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button