HomeCrimeओवरहेड टैंक से गिरकर मजदूर की मौत, गांव में शोक

ओवरहेड टैंक से गिरकर मजदूर की मौत, गांव में शोक

गाजीपुर – सैदपुर थाना क्षेत्र के भद्रसेन गांव में सार्वजनिक पेयजल के ओवरहेड टैंक से गिरकर एक अधेड़ मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान 46 वर्षीय गुड्डू राम पुत्र स्वर्गीय हरिनंदन राम के रूप में हुई है। वह मजदूरी के साथ गांव स्थित उदासीन अखाड़ा के मठ पर रहकर खेती करता था। शनिवार सुबह ग्रामीणों ने मठ परिसर के पास उसका लहूलुहान शव देखा, जिसके बाद परिजनों और पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही शुरू की। घटना से परिवार में कोहराम मचा है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments