गाजीपुर – नोनहरा थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय युवक की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। घटना के छह दिन बाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
चाकू मारकर की गई थी युवक की हत्या
नोनहरा थाना प्रभारी संतोष पाठक ने बताया कि बीते रविवार की रात फतेहपुर अटवां गांव के 17 वर्षीय रोहित यादव की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद मृतक के पिता सुभाष यादव की तहरीर पर दो नामजद और आठ से दस अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मारा छापा
पुलिस मामले की जांच कर रही थी कि इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि हत्या का एक आरोपी बबुरीबन अंडरपास के पास खड़ा है और भागने की फिराक में है। सूचना मिलते ही उप निरीक्षक अटल बिहारी मिश्रा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़ लिया।
आरोपी ने कबूला अपना जुर्म
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम प्रदीप कुमार (23) पुत्र उदय राम, निवासी ग्राम चौरई, थाना नोनहरा बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की है।














