Wednesday, October 8, 2025
Your Dream Technologies
HomeUncategorizedभानु प्रताप सिंह बने भाकियू (टिकैत) सेवराई तहसील अध्यक्ष

भानु प्रताप सिंह बने भाकियू (टिकैत) सेवराई तहसील अध्यक्ष

गाज़ीपुर । भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के बैनर तले बुधवार को ब्लॉक प्रमुख कार्यालय कक्ष में एक बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान संगठन के जिला अध्यक्ष लल्लन यादव ने सेवराई गांव के रहने वाले किसान भानु प्रताप सिंह को सर्वसम्मति से सेवराई तहसील अध्यक्ष नियुक्त किया। इस मौके पर उपस्थित किसानों और पदाधिकारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया।नवनियुक्त तहसील अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने कहा कि वे सेवराई तहसील के किसानों की हर समस्या को लेकर आवाज बुलंद करेंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि किसी भी किसान को अपनी हक की लड़ाई अकेले नहीं लड़नी पड़ेगी, संगठन हमेशा उनके साथ खड़ा रहेगा।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, जमानिया विधायक ओम प्रकाश सिंह के प्रतिनिधि मन्नू सिंह ने भानु प्रताप सिंह को माल्यार्पण कर और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि आज उद्योगपति अपने उत्पाद का मूल्य स्वयं तय कर सकता है, लेकिन किसान अपनी मेहनत की फसल का मूल्य खुद तय नहीं कर सकता, जिसका निर्धारण सरकार करती है। परिणामस्वरूप किसान अपनी लागत भी नहीं निकाल पाते और कर्ज में डूब जाते हैं।मन्नू सिंह ने कहा कि जब तक किसान समृद्ध नहीं होगा, देश की समृद्धि संभव नहीं है। उन्होंने वर्तमान सरकारी नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार किसानों को ऐसी योजनाएँ दे रही है, जैसे “धोती खोलकर पगड़ी पहनाना”।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष लल्लन यादव ने कहा कि किसानों का उत्थान तभी संभव है जब वे संगठित होकर अपनी ताकत का एहसास कराएं। उन्होंने कहा कि भारतीय किसान यूनियन किसानों की आवाज हमेशा बुलंद करती रहेगी। कार्यक्रम में बेचन यादव, अजय सिंह, रामप्रताप सिंह, गुड्डू सिंह, शंकर सिंह, राजू सिंह, कमलेश सिंह, मुन्ना यादव और वीरेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में किसान एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button