HomePARDAFHAAS BREAKINGGhazipur: युवक की टौंस नदी में डूबने से मौत, शव अगले दिन...

Ghazipur: युवक की टौंस नदी में डूबने से मौत, शव अगले दिन मिला

गाजीपुर – कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के मुहम्मदपुर कुसुम गांव का रहने वाला 22 वर्षीय युवक पंकज चौहान मंगलवार को अपने पांच साथियों के साथ मछली पकड़ने टौंस नदी गया था। मछली पकड़ते समय सभी युवक नदी में आगे बढ़ गए और बाद में वापस लौट आए, लेकिन पंकज घर नहीं पहुंचा। देर शाम तक उसके न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की और पुलिस को भी सूचना दी।बुधवार सुबह बहरार गांव के सामने टौंस नदी में उसका शव बरामद हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि पंकज शराब का आदी था और नशे में ही नदी में गया था, जिसके चलते वह पानी में डूब गया। घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मां उषा देवी और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कासिमाबाद प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र कुमार पांडेय ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments