HomePARDAFHAAS BREAKINGगाजीपुर में निर्भय नारायण सिंह का जोरदार स्वागत, कर्मचारियों में उत्साह

गाजीपुर में निर्भय नारायण सिंह का जोरदार स्वागत, कर्मचारियों में उत्साह

गाजीपुर। विद्युत विभाग के वरिष्ठ कर्मचारी नेता निर्भय नारायण सिंह के गाजीपुर में पुनः स्थानांतरण पर विद्युत कर्मचारियों में खुशी की लहर है। आज अधीक्षण अभियंता कार्यालय में ज्वाइन करने पहुंचे निर्भय नारायण सिंह का विद्युत मजदूर पंचायत के पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया।

स्वागत के दौरान कर्मचारी उनके नेतृत्व को लेकर बेहद उत्साहित नजर आए। निर्भय नारायण सिंह ने कहा कि वह हमेशा कर्मचारियों के हक और सम्मान के लिए तत्पर रहेंगे और हर स्तर पर उनके लिए संघर्ष करेंगे।

इस मौके पर विद्युत मजदूर पंचायत के संरक्षक शिव दर्शन सिंह मामा ने कहा कि उनके आने से जिले के कर्मचारियों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। सिंह के नेतृत्व में पंचायत के संघर्षों को और मजबूती मिलेगी।

गौरतलब है कि निर्भय नारायण सिंह का स्थानांतरण लगभग एक वर्ष पूर्व देवरिया से वाराणसी मुख्य अभियंता कार्यालय में किया गया था, और अब उनकी वापसी गाजीपुर में हुई है। लालदरवाजा स्थित कार्यालय में स्वागत का सिलसिला घंटों तक चलता रहा।

इस अवसर पर श्री सिंह ने कर्मचारियों से अपील की कि वे विद्युत व्यवस्था को सुचारू रखने और राजस्व वसूली में सक्रिय भूमिका निभाएं, जिससे उनकी समस्याओं का समाधान तेजी से हो सके।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments