Tuesday, July 1, 2025
Your Dream Technologies
HomeDharmगाज़ीपुर - पंडित दीन दयाल उपाध्याय का मना 109 वीं जयंती

गाज़ीपुर – पंडित दीन दयाल उपाध्याय का मना 109 वीं जयंती

गाजीपुर।भाजपा के महामनिषी एकात्म मानववाद के प्रबल प्रणेता पं दीनदयाल उपाध्याय के 109 वीं जयंती अवसर पर भारतीय जनता पार्टी ने बुथ स्तर पर श्रद्धा सम्मान से श्रद्धांजलि अर्पित कर मनाया गया । भाजपा द्वारा जिले भर के सभी बूथों पर पं दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर उनको श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर जनता इंटर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में भाजपा बिरनो मंडल मंत्री विनोद वर्मा ने मौजुद संभ्रांत जनों के साथ पं दीनदयाल उपाध्याय की चित्र पर माल्यार्पण कर दीनदयाल जी को श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य कन्हैया प्रसाद गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश को परम वैभव पर स्थापित करने तथा जन जन की सुविधाओं के लिए लगातार काम कर रहे राजनीति सत्ता के लिए नही सिर्फ जनता की सेवा, देश व देश की संस्कृति को समृद्ध करने के लिए होती है कतई वोट की राजनीति सत्ता सुख के लिए नही करती। आज देश और प्रदेश भयमुक्त विचार धारा से सर्वांगीण विकास की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है।

अन्य लोगों ने भी दीनदयाल जी के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया। इस मौके पर सुभाष चंद्र यादव ,सुरेश चंद्र पांडे, दिव्यांशु सिंह ,राम ध्यान यादव, धनंजय यादव ,अवधेश विश्वकर्मा, अरुण यादव, हीरालाल यादव, सुधाकर पाठक, लाल जी गुप्ता, रामविलास यादव, रविंद्र गुप्ता और दिव्यांशु यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button