HomePARDAFHAAS BREAKINGगाजीपुर - सम्पूर्ण समाधान दिवस में 241 शिकायतें दर्ज, 24 का हुआ...

गाजीपुर – सम्पूर्ण समाधान दिवस में 241 शिकायतें दर्ज, 24 का हुआ निस्तारण

गाजीपुर – तहसील कासिमाबाद में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 79 शिकायतें प्राप्त हुईं और मौके पर 07 का निस्तारण किया गया। जिले की सभी तहसीलों में आयोजित समाधान दिवस में कुल 241 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से 24 मामलों का तत्काल निस्तारण किया गया।

तहसीलवार शिकायतों और निस्तारण की स्थिति इस प्रकार रही:

  • जमानियां: 10 शिकायतें, 02 का निस्तारण
  • सेवराई: 22 शिकायतें, 04 का निस्तारण
  • सदर: 27 शिकायतें, निस्तारण शून्य
  • मुहम्मदाबाद: 31 शिकायतें, 03 का निस्तारण
  • जखनियां: 52 शिकायतें, 02 का निस्तारण
  • सैदपुर: 20 शिकायतें, 06 का निस्तारण

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी शिकायतों का जल्द से जल्द स्थलीय निरीक्षण कर निस्तारण सुनिश्चित करें। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, जिला विकास अधिकारी सुभाष चंद्र सरोज और अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments