HomeCrimeगाजीपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: 10 वर्षीय अमित राजभर की मौत

गाजीपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: 10 वर्षीय अमित राजभर की मौत

गाजीपुर – मुहम्मदाबाद इलाके में रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 10 वर्षीय किशोर अमित राजभर की मौत हो गई। भांवरकोल-अवथही मार्ग पर लोचाइन स्थित विश्वकर्मा मंदिर के पास साइकिल और तेज रफ्तार बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में अमित गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि बाइक सवार अमन कुमार भी चोटिल हुआ।

अमित लोचाइन निवासी रवीन्द्र राजभर उर्फ टनमन का पुत्र था और साइकिल से सुखडेहरा की ओर जा रहा था। टक्कर इतनी भीषण थी कि उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मदाबाद ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल बाइक सवार को अस्पताल भेजा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया ।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments