HomeCrimeहाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में 8 फर्जी परीक्षार्थी पकड़े, कार्रवाई

हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में 8 फर्जी परीक्षार्थी पकड़े, कार्रवाई

गाजीपुर – जिलाधिकारी अविनाश कुमार के निर्देशन एवं जिला विद्यालय निरीक्षक के आदेश पर माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा को शांतिपूर्ण व नकलविहीन संपन्न कराने के लिए परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया। प्रथम पाली में विज्ञान विषय की परीक्षा के दौरान दो केंद्रों पर कुल आठ फर्जी परीक्षार्थी पकड़े गए।

मॉ. वीणा वादिनी उच्च माध्यमिक विद्यालय, हरदासपुर खुर्द जलालाबाद में सात मामलों में मूल परीक्षार्थियों के स्थान पर दूसरे व्यक्तियों को परीक्षा देते हुए केंद्र व्यवस्थापक ने पकड़ लिया। वहीं विद्यालय कोड 1067 किरतू राय इंटर कॉलेज, अठगांवा में एक अन्य मामले में पंजीकृत छात्र की जगह दूसरे युवक को परीक्षा देते हुए पकड़ा गया।

सभी मामलों में संबंधित केंद्र व्यवस्थापकों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) अधिनियम 2024 के अंतर्गत विधिक कार्यवाही प्रारंभ कर दी है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा की शुचिता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

जिला प्रशासन की सतर्कता के चलते परीक्षा अन्य केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। अधिकारियों ने आगे भी कड़ी निगरानी जारी रखने की बात कही है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments