HomeLocalजमानिया पीएचसी प्रभारी को वाहन ने मारी टक्कर, बाल-बाल बचे डॉ. रुद्रकांत...

जमानिया पीएचसी प्रभारी को वाहन ने मारी टक्कर, बाल-बाल बचे डॉ. रुद्रकांत सिंह

गाजीपुर। जमानिया क्षेत्र में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) के प्रभारी डॉ. रुद्रकांत सिंह के साथ वाहन से टक्कर मारने की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि एक वाहन ने उन्हें पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हालांकि, इस घटना में वह बाल-बाल बच गए और उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।
मिली जानकारी के अनुसार, घटना की सूचना मिलते ही जमानिया कोतवाल योगेंद्र सिंह ने पुलिस टीम को सक्रिय कर दिया। पुलिस ने तत्काल घटनास्थल के आसपास घेराबंदी करते हुए संदिग्ध वाहन की तलाश शुरू की। तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने संबंधित वाहन को रोक लिया और चालक समेत उसमें सवार कुल चार लोगों को पकड़ लिया।
इसके बाद पुलिस सभी को अपने साथ ले गई और उनसे घटना के संबंध में पूछताछ की। बताया जा रहा है कि जमानिया कोतवाल योगेंद्र सिंह ने पकड़े गए लोगों को समझा-बुझाकर छोड़ दिया। हालांकि, वाहन से टक्कर लगने के पीछे की वजह क्या थी और घटना किन परिस्थितियों में हुई, इस संबंध में अभी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।
घटना में डॉ. रुद्रकांत सिंह के सुरक्षित बचने से राहत रही। वहीं, पुलिस की त्वरित कार्रवाई और संदिग्ध वाहन को पकड़ने को लेकर क्षेत्र में चर्चा बनी हुई है। घटना को लेकर स्थानीय लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। फिलहाल मामले से जुड़ी विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments