Monday, June 1, 2026
Your Dream Technologies
HomePARDAFHAAS BREAKINGगाजीपुर कलेक्ट्रेट में हाईवोल्टेज ड्रामा, 70 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा...

गाजीपुर कलेक्ट्रेट में हाईवोल्टेज ड्रामा, 70 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक

गाजीपुर – कलेक्ट्रेट परिसर में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक एसडीएम कोर्ट के सामने स्थित करीब 70 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक की पहचान शहर कोतवाली क्षेत्र के मुगलानी चक निवासी संजीत चौहान के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह अपनी विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा और जिलाधिकारी (डीएम) तथा पुलिस अधीक्षक (एसपी) को मौके पर बुलाने की जिद पर अड़ गया।

घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्ट्रेट परिसर में लोगों की भारी भीड़ जुट गई। स्थिति को देखते हुए प्रशासन और पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे। एसडीएम सदर, एसपी सिटी डॉ. राकेश कुमार मिश्रा और सीओ सिटी शेखर सेंगर ने माइक के माध्यम से युवक से बातचीत कर उसे सुरक्षित नीचे उतरने की अपील की।

अधिकारियों ने युवक को भरोसा दिलाया कि उसकी शिकायतों की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और उसे न्याय दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। साथ ही उसे कोई जोखिम न उठाने और शांति बनाए रखने की सलाह दी गई। इस दौरान युवक के परिजन भी कलेक्ट्रेट पहुंच गए। युवक के भाई रंजीत चौहान ने प्रशासन और राजस्व विभाग पर गंभीर आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। फिलहाल प्रशासन युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास में जुटा रहा।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button