Wednesday, August 19, 2026
Your Dream Technologies
HomePARDAFHAAS BREAKINGबिरनो - चोरी के मोटर के साथ युवक गिरफ्तार

बिरनो – चोरी के मोटर के साथ युवक गिरफ्तार

बिरनो। थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोरी के मोटर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। बिरनो थानाध्यक्ष पन्ने लाल यादव ने बताया कि मंगलवार तड़के मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक मीरपुर पुलिया के पास बोरी में कुछ सामान लेकर संदिग्ध अवस्था में खड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास मौजूद बोरी से एक मोटर बरामद हुई। पुलिस के अनुसार पूछताछ में युवक ने मोटर चोरी की होने की बात स्वीकार की। गिरफ्तार युवक की पहचान सुधीर यादव पुत्र रविशंकर यादव, निवासी नसरतपुर, थाना बिरनो के रूप में हुई है। पुलिस ने बरामद मोटर को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button