HomeCrimeमंदिर के पास युवक द्वारा अश्लील हरकत, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मंदिर के पास युवक द्वारा अश्लील हरकत, पुलिस ने किया गिरफ्तार

गाजीपुर – बिरनो थाना क्षेत्र में जयरामपुर चौराहे के पास बद्धोपुर मंदिर के निकट एक युवक को महिलाओं के प्रति अश्लील हरकत करते हुए पुलिस ने गिरफ्तार किया। उपनिरीक्षक प्रभात कुमार अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे, तभी मुखबिर ने सूचना दी कि एक युवक महिलाओं को देखकर अश्लील इशारे कर रहा है और गाने गा रहा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और छिपकर निगरानी की, जिसमें आरोप सही पाया गया। युवक की पहचान विकास कुमार (19) निवासी बिरनो के रूप में हुई। पुलिस ने उसे शाम करीब 6:30 बजे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में युवक ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी। पुलिस ने संबंधित धाराओं में कार्रवाई शुरू कर दी है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments