HomePARDAFHAAS BREAKINGसमाजसेवा की मिसाल: रोहित सिंह रानू ने सैकड़ों श्रद्धालुओं को कराया महाकुंभ...

समाजसेवा की मिसाल: रोहित सिंह रानू ने सैकड़ों श्रद्धालुओं को कराया महाकुंभ स्नान

गाजीपुर – बिरनो विकास खंड क्षेत्र के युवा समाजसेवी रोहित सिंह रानू ने अपनी समाजसेवा की भावना को आगे बढ़ाते हुए बुधवार को अपने ग्राम पंचायत भड़सर के सैकड़ों पुरुषों और महिलाओं को महाकुंभ स्नान कराने का बीड़ा उठाया। उन्होंने अपने निजी साधनों से श्रद्धालुओं को कुंभ नगरी पहुंचाया और उन्हें आस्था की पवित्र डुबकी लगवाने का अवसर प्रदान किया।

महाकुंभ स्नान के बाद रोहित सिंह रानू ने कहा, “समाजसेवा ही मेरे जीवन का मुख्य लक्ष्य है। सम्मान, सेवा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, हमारी ग्राम पंचायत के सैकड़ों लोगों ने आस्था के इस महापर्व में पुण्य की डुबकी लगाई।”

उनकी इस पहल की ग्रामवासियों ने भूरी-भूरी प्रशंसा की और उन्हें समाज के लिए प्रेरणा स्रोत बताया।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments