
ग्रेटर नोएडा की पंचशील हाइनिश सोसाइटी में मेंटनेंस टीम की लापरवाही और सुरक्षा के खोखले वादों के खिलाफ महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन किया। निवासियों को नियमित मेंटनेंस शुल्क अदा करने के बावजूद कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, जिसके चलते उनका प्रदर्शन करना मजबूरी बन गया है।
महिलाओं का आक्रोश: मेंटनेंस टीम और बिल्डर के खिलाफ नारेबाजी
सोसाइटी की महिलाएं मंगलवार को सड़क पर उतरीं और मेंटनेंस टीम तथा बिल्डर के खिलाफ नारेबाजी की। इस प्रदर्शन का नेतृत्व सुप्रिया सिन्हा, कविता त्रिपाठी, मोहिनी, योगिता अग्रवाल,पद्मा, तन्नु, पूनम, सुजाता (जिनके बेटे को कुत्ते ने काटा), मनीला (जो गर्भवती हैं), स्मिश्जा, अरशमी, सविता, कुमकुम, और शशि ने किया।
महिलाओं का आरोप है कि सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाने वाली मेंटनेंस टीम की लापरवाही के कारण आवारा कुत्तों ने सोसाइटी में आतंक मचा रखा है, जिससे निवासियों की सुरक्षा खतरे में है। उन्होंने “बिल्डर पे धिक्कार है धिक्कार है” जैसे नारे लगाकर अपनी नाराजगी प्रकट की।
पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को शांत कराया
प्रदर्शन की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिलाओं की समस्याओं को धैर्यपूर्वक सुना और उन्हें समझाकर प्रदर्शन समाप्त कराया। वर्तमान में सोसाइटी में कोई कानून-व्यवस्था या नियमों के उल्लंघन की समस्या नहीं है।
आवारा कुत्तों के हमले: एक हफ्ते में 10 लोग घायल
महिलाओं का गुस्सा मुख्यतः आवारा कुत्तों द्वारा किए गए हमलों के कारण है। पिछले एक हफ्ते में आवारा कुत्तों ने 10 लोगों को घायल किया, जिसके बाद निवासियों ने मेंटनेंस टीम से कई बार शिकायत की, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। इसके परिणामस्वरूप महिलाओं ने खुद ही सुरक्षा के लिए विरोध प्रदर्शन किया।
नोएडा और ग्रेटर नोएडा की कई सोसाइटियों में आवारा कुत्तों के हमलों की घटनाएं बढ़ रही हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
सोसाइटी कि महिलाओं ने एकजुट होकर बिल्डर व सोसाइटी समिति के खिलाफ एक जुट दिखी व अधिकतर महिलाओं ने “बिल्डर पे धिक्कार है धिक्कार है” के नारे लगाए प्रमुख रूप से सुप्रिया सिन्हा,कविता त्रिपाठी, योगिता अग्रवाल,मोहिनी, पद्मा, तन्नु,पूनम,सुजाता (जिनके बेटे को कुत्ते काटा), मनीला( प्रेग्नेंट ) है, स्मिश्जा, अरशमी, सविता, कुमकुम,शशिन

VIKAS TRIPATHI
भारत देश की सभी छोटी और बड़ी खबरों को सामने दिखाने के लिए “पर्दाफास न्यूज” चैनल को लेके आए हैं। जिसके लोगो के बीच में करप्शन को कम कर सके। हम देश में समान व्यवहार के साथ काम करेंगे। देश की प्रगति को बढ़ाएंगे।