HomePARDAFHAAS BREAKINGगाजीपुर: ट्रक की टक्कर से टोटो सवार महिला की मौत, चार लोग...

गाजीपुर: ट्रक की टक्कर से टोटो सवार महिला की मौत, चार लोग घायल

गाजीपुर – मुहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के सुरतापुर गांव में बुधवार सुबह 7 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। बालू लदी ट्रक की टक्कर से टोटो सवार 55 वर्षीय बीना उपाध्याय की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पति सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

कैसे हुआ हादसा?

मृतका बीना उपाध्याय अपने मायके शेरपुर कला गांव में मां की तेरही में शामिल होकर ससुराल मिरदादपुर, शहर कोतवाली गाजीपुर लौट रही थीं। उनके साथ पति भानु चौबे, पुत्री ज्योति पांडेय, नातिन आद्रा पांडेय, भाई प्रतीक पांडेय और चालक शुभम कुमार टोटो में सवार थे। सुरतापुर गांव के पास पीछे से आ रहे बालू लदे ट्रक ने टोटो को टक्कर मार दी, जिससे बीना उपाध्याय की मौके पर ही मौत हो गई।

चार लोग गंभीर रूप से घायल

हादसे में पति भानु चौबे, बेटी ज्योति, नातिन आद्रा, भाई प्रतीक पांडेय और टोटो चालक शुभम कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

परिवार में मचा कोहराम

इस हादसे के बाद मृतका के परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रक और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments