HomePARDAFHAAS BREAKINGगाजीपुर - बारिश के बीच आकाशीय बिजली से व्यक्ति की मौत

गाजीपुर – बारिश के बीच आकाशीय बिजली से व्यक्ति की मौत

गाजीपुर। सोमवार को जिले में मौसम का मिजाज बदला-बदला नजर आया। कहीं तेज धूप रही तो कहीं बारिश ने दस्तक दी। रेवतीपुर क्षेत्र में सुबह करीब 11 बजे 15 मिनट तक बारिश हुई। वहीं, मुहम्मदाबाद तहसील क्षेत्र के बालापुर चट्टी पर सब्जी खरीदने आए शिवशंकर गुप्ता (55), निवासी नत्थनपुर, आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए। उन्हें तत्काल सीएचसी मुहम्मदाबाद ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

जिले में अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उमस और तीखी धूप ने लोगों को परेशान किया। रेवतीपुर में बारिश के बाद भी उमस से राहत नहीं मिली, क्योंकि बारिश के बाद फिर से तेज धूप निकल आई। जिला मुख्यालय समेत कई इलाकों में पूरे दिन धूप बनी रही।

मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक हल्की बारिश और बूंदाबांदी की संभावना जताई है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है, विशेषकर खुले स्थानों पर जाने से बचने की सलाह दी गई है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments