गाजीपुर। जनपद में साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत साइबर सेल थाना बहरियाबाद ने त्वरित कार्रवाई करते हुए यूपीआई फ्रॉड के शिकार एक व्यक्ति की 4100 रुपये की धनराशि वापस कराई। उकरांव गांव निवासी सूर्यजीत प्रसाद पुत्र जयमुरत राम के साथ यूपीआई के माध्यम से धोखाधड़ी हुई थी। घटना के तुरंत बाद उन्होंने साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। सूचना मिलते ही साइबर सेल बहरियाबाद सक्रिय हुई और ठगी गई राशि को होल्ड कराकर I4C के CFCFRMS के एमआरएम पोर्टल के माध्यम से सफलतापूर्वक पीड़ित के खाते में वापस करा दिया। धनराशि मिलने पर पीड़ित ने पुलिस टीम का आभार व्यक्त करते हुए उनकी सराहना की। इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष बृजेश कुमार गुप्ता एवं उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार के साइबर फ्रॉड की स्थिति में तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें।














