HomeCrimeगाज़ीपुर: महिला से अभद्रता के आरोप में अल्ट्रासाउंड टेक्नीशियन गिरफ्तार

गाज़ीपुर: महिला से अभद्रता के आरोप में अल्ट्रासाउंड टेक्नीशियन गिरफ्तार

गाज़ीपुर – महिला से अभद्रता और बिना महिला स्टाफ के अल्ट्रासाउंड करने के मामले में चर्चित एस पैथोलॉजी मरियम अल्ट्रासाउंड सेंटर के टेक्नीशियन को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। मामला सोमवार को सामने आया था, जब कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने सेंटर संचालक और टेक्नीशियन पर लज्जा भंग एवं अभद्र व्यवहार का आरोप लगाते हुए एसडीएम लोकेश कुमार और कोतवाल नंदकुमार तिवारी से शिकायत दर्ज कराई थी।शिकायत के बाद पुलिस ने जांच की और आरोपी टेक्नीशियन अरमान अंसारी (25 वर्ष), पुत्र उमर अंसारी, निवासी युसुफपुर थाना मुहम्मदाबाद को हिरासत में लिया। कोतवाली प्रभारी नंदकुमार तिवारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ शांति भंग की आशंका में भारतीय दंड संहिता की धारा 151 के तहत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि मामला अभी जांच के अधीन है, और जांच पूरी होने के बाद दोष सिद्ध होने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है और प्रशासन से ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है ताकि सत्य सामने आ सके।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments