HomePARDAFHAAS BREAKINGगाजीपुर - ट्रक-ट्रेलर की भीषण टक्कर, ट्रेलर ड्राइवर गंभीर रूप से घायल,...

गाजीपुर – ट्रक-ट्रेलर की भीषण टक्कर, ट्रेलर ड्राइवर गंभीर रूप से घायल, ट्रक ड्राइवर फरार

oplus_262144


गाजीपुर: शहर कोतवाली क्षेत्र के अंधऊ के पास बीती रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। गाजीपुर से मऊ जा रहे एक ट्रक और मऊ से गाजीपुर आ रहे एक ट्रेलर की बिराईच मोड़ के पास जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में ट्रेलर ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया।

टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रेलर ड्राइवर केबिन में फंस गया। मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल भेजा। हादसे के चलते गाजीपुर-मऊ मार्ग पर कुछ देर के लिए जाम जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई।

शहर कोतवाल दीनदयाल पांडेय ने बताया कि ट्रेलर ड्राइवर की हालत गंभीर है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है। फरार ट्रक ड्राइवर की तलाश की जा रही है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments