HomeCrimeसपा युवा नेता पर SC/ST एक्ट में मुकदमा दर्ज, मंत्री ओमप्रकाश राजभर...

सपा युवा नेता पर SC/ST एक्ट में मुकदमा दर्ज, मंत्री ओमप्रकाश राजभर पर अभद्र टिप्पणी का आरोप

गाजीपुर – कासिमाबाद थाना क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के युवा नेता ओम प्रकाश यादव उर्फ “ओम भाई” के खिलाफ गंभीर मामला दर्ज किया गया है। कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर पर अभद्र टिप्पणी और जातिसूचक शब्दों के प्रयोग के आरोप में पुलिस ने यह कार्रवाई की है, जिससे क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।

प्रार्थी सिंहासनराम, निवासी ग्राम राजापुर (नसीरुद्दीनपुर), ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि ओम प्रकाश यादव सोशल मीडिया पर लगातार मंत्री और अन्य पार्टी पदाधिकारियों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां कर रहे थे। जब उन्होंने कासिमाबाद बाजार में इस संबंध में सवाल किया, तो आरोपी ने कथित रूप से लोहे की रॉड लेकर हमला करने का प्रयास किया। साथ ही जातिसूचक गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी भी दी गई।

पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ SC/ST एक्ट समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

बताया जा रहा है कि ओम प्रकाश यादव क्षेत्र में “ओम भाई टैटू वाले” के नाम से भी चर्चित हैं। उन्होंने अपने हाथ पर अखिलेश यादव का टैटू और सीने पर बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर का टैटू बनवाया है, जिससे उनकी पहचान और चर्चा बनी रहती है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments