HomeInternational22 महीने बाद शेख हसीना का बड़ा ऐलान, बोलीं- "इस साल बांग्लादेश...

22 महीने बाद शेख हसीना का बड़ा ऐलान, बोलीं- “इस साल बांग्लादेश लौटूंगी”

तख्तापलट के बाद भारत में रह रहीं पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा- कानूनी चुनौतियों से नहीं डरती, लोकतंत्र की लड़ाई जारी रहेगी।

करीब 22 महीने पहले बांग्लादेश की राजनीति में आए बड़े उथल-पुथल के बाद देश छोड़ने को मजबूर हुईं पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने अब अपनी वापसी को लेकर बड़ा ऐलान किया है। भारत में रह रहीं हसीना ने कहा है कि वह इसी साल बांग्लादेश लौटने की योजना बना रही हैं, चाहे इसके लिए उन्हें कानूनी मामलों या सजा का सामना ही क्यों न करना पड़े।

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में शेख हसीना ने अपने खिलाफ दर्ज मामलों को राजनीतिक साजिश बताते हुए कहा कि यह न्यायिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि राजनीतिक बदले की कार्रवाई है। उन्होंने कहा कि उनकी लड़ाई लोकतंत्र, संविधान और बांग्लादेश की जनता के अधिकारों के लिए है।

हसीना ने कहा, “मैं मौत से नहीं डरती। 1975 में मैंने अपने परिवार के अधिकांश सदस्यों को खो दिया था। मुझ पर कई बार जानलेवा हमले हुए, लेकिन मैं हर बार जनता के साथ खड़ी रही।”

भारत में क्यों रह रही हैं?

अगस्त 2024 में छात्र आंदोलन और सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बाद शेख हसीना को प्रधानमंत्री पद छोड़ना पड़ा था। इसके बाद वह भारत आ गईं और तब से यहीं रह रही हैं। इस दौरान बांग्लादेश में उनके खिलाफ कई मामले दर्ज किए गए, जिनमें कुछ में अदालत ने अनुपस्थिति में सजा भी सुनाई है।

वापसी से बढ़ सकती है राजनीतिक हलचल

विशेषज्ञों का मानना है कि यदि शेख हसीना इस साल वास्तव में बांग्लादेश लौटती हैं, तो देश की राजनीति में नए समीकरण बन सकते हैं। उनकी वापसी से राजनीतिक तनाव बढ़ने की भी संभावना जताई जा रही है। हालांकि, फिलहाल उनकी वापसी की तारीख या आधिकारिक कार्यक्रम सामने नहीं आया

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments