HomePARDAPHAAS BREAKING317 लाभार्थियों को 1035 सहायक उपकरण वितरित

317 लाभार्थियों को 1035 सहायक उपकरण वितरित

गाजीपुर। सेवा संकल्प अभियान-जन सेवा से देश सेवा के प्रथम दिवस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर विकास भवन स्थित ऑडिटोरियम सभागार में 76वें सामाजिक अधिकारिता शिविर का आयोजन किया गया। भारत सरकार की राष्ट्रीय वयोश्री योजना एवं एडिप योजना के तहत एलिम्को कानपुर और जिला प्रशासन के समन्वय से आयोजित शिविर में 317 दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों को 48 लाख रुपये की लागत के 1035 सहायक उपकरण निःशुल्क वितरित किए गए।

 

लाभार्थियों को व्हीलचेयर, मोटराइज्ड ट्राई साइकिल, ट्राई साइकिल, कान की मशीन, छड़ी, बैसाखी, कमोड चेयर, घुटने और कमर की बेल्ट सहित अन्य उपकरण प्रदान किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत, विधायक जखनियां बेदी राम, नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, जिला पंचायत प्रशासक सपना सिंह, समाजसेवी अभिनव सिन्हा, भाजपा जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश राय, जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला, मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद और एलिम्को के वरिष्ठ प्रबंधक विकास शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

इस दौरान विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत लाभार्थियों को टूलकिट, मुख्यमंत्री शादी अनुदान योजना के लाभार्थियों को 20 हजार रुपये के चेक प्रमाण पत्र तथा कंप्यूटर प्रशिक्षण के प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।

राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने कहा कि दिव्यांगजनों को मुख्यधारा से जोड़ना सशक्त भारत की पहचान है। उन्होंने बताया कि सेवा संकल्प अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा। विधायक बेदी राम ने कहा कि सरकार की योजनाओं से दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने कहा कि अभियान के प्रथम दिन सेवा दिवस के रूप में 317 दिव्यांगजनों को उपकरण दिए गए हैं। जिला प्रशासन का लक्ष्य है कि कोई पात्र व्यक्ति योजना से वंचित न रहे। उन्होंने विभागों को शिविर लगाकर पात्र लोगों का चिन्हांकन करने के निर्देश दिए।

कार्यक्रम स्थल पर दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए व्हीलचेयर और वॉलिंटियर्स की व्यवस्था की गई थी। इस मौके पर बड़ी संख्या में लाभार्थी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments