HomeCrimeसनसनीखेज और शर्मनाक: माफिया रवि काना से लाखों रुपए महीने वसूल रहे...

सनसनीखेज और शर्मनाक: माफिया रवि काना से लाखों रुपए महीने वसूल रहे थे पत्रकार!

नोएडा। नोएडा के स्क्रैप माफिया रवि काना, जिसे अप्रैल में थाईलैंड से उसकी गर्लफ्रेंड काजल के साथ गिरफ्तार किया गया था, की 100 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति नोएडा पुलिस ने कुर्क कर ली है। अब यह पता चला है कि रवि काना नोएडा और ग्रेटर नोएडा के करीब दर्जन भर पत्रकारों को लाखों रुपए महीना दे रहा था। इस जानकारी के बाद पुलिस कमिश्नर ने विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर मीडिया संस्थान मालिकों को भेज दी।

अब धीरे-धीरे इन पत्रकारों के इस्तीफे लिए जा रहे हैं। एक बड़े मीडिया संस्थान के दो पत्रकारों को पहले ही इस्तीफा देने के लिए मजबूर किया जा चुका है। वहीं, एक अन्य प्रमुख अखबार के ग्रेटर नोएडा प्रभारी को हरियाणा भेज दिया गया है और एक पोर्टल न्यूज की जांच चल रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, रवि काना से पैसे लेने वालों में लगभग 12 पत्रकार शामिल हैं, जिनमें से 10 ग्रेटर नोएडा के और 2 नोएडा के एक चैनल के हैं।

पुलिस कमिश्नर द्वारा चैनल और अखबार के मालिकों को पत्र भेजे जाने से नोएडा और ग्रेटर नोएडा के मीडिया जगत में हड़कंप मचा हुआ है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
VIKAS TRIPATHI
VIKAS TRIPATHIhttp://www.pardaphaas.com
VIKAS TRIPATHI भारत देश की सभी छोटी और बड़ी खबरों को सामने दिखाने के लिए "पर्दाफास न्यूज" चैनल को लेके आए हैं। जिसके लोगो के बीच में करप्शन को कम कर सके। हम देश में समान व्यवहार के साथ काम करेंगे। देश की प्रगति को बढ़ाएंगे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments