HomePARDAPHAAS BREAKINGसैदपुर में 10 वर्षीय मासूम के साथ कुकर्म का आरोप, पड़ोसी गिरफ्तार

सैदपुर में 10 वर्षीय मासूम के साथ कुकर्म का आरोप, पड़ोसी गिरफ्तार

गाजीपुर – सैदपुर क्षेत्र के एक गांव में रविवार शाम एक 10 वर्षीय मासूम के साथ कथित कुकर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि घर के बाहर मौजूद 10 वर्षीय मासूम को उसका पड़ोसी मुंह दबाकर पास के खेत में ले गया और डराने-धमकाने के बाद उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाया। घटना के बाद आरोपी ने किसी को जानकारी देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी और मौके से फरार हो गया।

देर शाम पीड़ित मासूम रोते हुए घर पहुंचा। मां ने उसके शरीर पर खून के निशान देखे तो पूछताछ की। काफी समझाने पर पीड़ित ने पूरी घटना बताई, जिससे परिवार स्तब्ध रह गया। घटना के बाद वह पूरी रात डरा-सहमा रहा।

सोमवार सुबह पीड़ित की मां ने थाने में तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं तथा पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आगे की कानूनी कार्यवाही जारी है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments