Saturday, June 27, 2026
Your Dream Technologies
HomePARDAPHAAS BREAKINGहाईटेंशन तार की चपेट में आने से राजमिस्त्री की मौत, कॉलेज निर्माण...

हाईटेंशन तार की चपेट में आने से राजमिस्त्री की मौत, कॉलेज निर्माण में हुआ हादसा

गाजीपुर – दुल्लहपुर थाना क्षेत्र स्थित जलालाबाद के मां शारदा पीजी कॉलेज में शनिवार को बाउंड्री वॉल निर्माण के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। निर्माण कार्य कर रहे 26 वर्षीय राजमिस्त्री सर्वेश उर्फ बृजेश कुमार हाईटेंशन बिजली के तार की चपेट में आ गए, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गए। कॉलेज के प्रबंध निदेशक बृजेश कुशवाहा ने बताया कि हादसे के तुरंत बाद उन्हें उपचार के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। दुल्लहपुर थानाध्यक्ष वागीश विक्रम सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। मृतक सर्वेश दुल्लहपुर के निवासी थे। उनके पिता शिवचंद्र राम पैडल रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। सर्वेश की असामयिक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनकी मां सुमित्रा देवी सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button