HomePARDAFHAAS BREAKINGअनियंत्रित पिकअप नहर में पलटी, बड़ा हादसा टला

अनियंत्रित पिकअप नहर में पलटी, बड़ा हादसा टला

गाजीपुर – मरदह थाना क्षेत्र अंतर्गत बोगना नहर के पास एक पिकअप वाहन गुरुवार को अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई। पिकअप बद्दूपुर से मरदह की ओर जा रही थी। बारिश के कारण सड़क पर गीली मिट्टी होने से वाहन फिसलकर 11 हजार वोल्ट के विद्युत पोल से टकरा गया और नहर में गिर गया। सौभाग्य से नहर में पानी नहीं था, जिससे बड़ी दुर्घटना टल गई। स्थानीय समाजसेवी संतोष चौबे, गौतम चौहान और अन्य ग्रामीणों ने मिलकर टूटे पोल को बांस के सहारे रोका और बिजली आपूर्ति बहाल कराई। चालक सुरक्षित बच गया।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments