Friday, June 5, 2026
Your Dream Technologies
HomePARDAPHAAS BREAKINGगाजीपुर: सचिन चौरसिया अपहरण कांड में शंकर पांडे के खिलाफ गैर-जमानती वारंट...

गाजीपुर: सचिन चौरसिया अपहरण कांड में शंकर पांडे के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी

गाजीपुर – चर्चित सचिन चौरसिया अपहरण मामले में अदालत ने कटरा गैंग के सरगना शंकर पांडे के खिलाफ गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) जारी किया है। सचिन चौरसिया मिश्रबाजार के व्यापारी तथा सचिन गारमेंट्स के संचालक हैं। यह घटना 5 सितंबर 2024 की है, जब आरोप है कि शंकर पांडे ने अपने साथियों के साथ मिलकर सचिन चौरसिया को एक काली स्कॉर्पियो में जबरन बैठाया, उनके साथ मारपीट की और उनका अपहरण कर लिया। इस मामले में पहले से ही आपराधिक मुकदमा दर्ज है।विशेष लोक अभियोजक अखिलेश सिंह ने बताया कि मामले की सुनवाई के दौरान आरोपी शंकर पांडे अदालत में उपस्थित नहीं हुए। लगातार अनुपस्थिति को गंभीरता से लेते हुए एडीजे प्रथम शक्ति सिंह की अदालत ने उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी कर दिया। इस बहुचर्चित अपहरण कांड में हाल ही में पुलिस मुठभेड़ में मारे गए कमलेश बिंद का नाम भी सामने आया था।अभियोजन पक्ष के अनुसार, शंकर पांडे के खिलाफ वर्ष 2020 के एक हत्या के मामले में भी सकलेनाबाद क्षेत्र से गैर-जमानती वारंट जारी हो चुका है। वह चर्चित होटल व्यवसायी विनीत राय हत्याकांड में भी नामजद आरोपी है। इस मामले में पुलिस ने उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा है। पुलिस टीम लगातार उसकी तलाश में दबिश दे रही है और गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button