HomeUncategorizedएमएलसी चंचल सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर की...

एमएलसी चंचल सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर की तैयारियों की समीक्षा

गाजीपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 11 अक्टूबर को भुडकुड़ा स्थित महंत रामाश्रय दास पीजी कॉलेज में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं। मंगलवार को विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) विशाल सिंह चंचल ने कार्यक्रम स्थल और हेलीपैड का निरीक्षण किया। उन्होंने मठ के महंत शत्रुघ्न दास महाराज से मुलाकात की और सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एमएलसी ने अधिकारियों और कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरी निष्ठा से जुटने के निर्देश दिए।महंत शत्रुघ्न दास ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का इस क्षेत्र और मठ से विशेष लगाव है। वे पूर्व में भी यहां आ चुके हैं, लेकिन बतौर मुख्यमंत्री यह उनका पहला आगमन होगा। इसको लेकर क्षेत्रीय जनता में अपार उत्साह है। मुख्यमंत्री इस दौरान कॉलेज के संस्थापक महंत रामाश्रय दास की प्रतिमा का अनावरण करेंगे, जो जिले के लिए गर्व की बात है।तैयारियों में उप जिलाधिकारी अतुल कुमार, खंड विकास अधिकारी भीमराव प्रसाद, बिरनो ब्लॉक प्रमुख राजन सिंह,  ब्लॉक प्रमुख संतोष यादव, समता पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. अजय शुक्ला, उमाशंकर पांडेय, संतोष मिश्रा, अश्विनी सिंह, ग्राम प्रधान मदन राम सहित हल्का लेखपाल और सफाईकर्मी जुटे हुए हैं। सभी का लक्ष्य मुख्यमंत्री के आगमन को ऐतिहासिक बनाना है।

 

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments