HomeTechउपनिरीक्षक योगेन्द्र कुमार पटेल निरीक्षक पद पर पदोन्नत

उपनिरीक्षक योगेन्द्र कुमार पटेल निरीक्षक पद पर पदोन्नत

गाजीपुर – आज 13 मई 2026 को पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा द्वारा उ0नि0 योगेन्द्र कुमार पटेल को उपनिरीक्षक से निरीक्षक पद पर पदोन्नति प्रदान की गई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने उनके कंधों पर स्टार लगाकर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं तथा जनता की सेवा में नए उत्साह और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं ग्रामीण सहित क्षेत्राधिकारी लाइन भी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने पदोन्नति पर बधाई देते हुए उनके बेहतर कार्यों की सराहना की और भविष्य में भी ईमानदारी व निष्ठा से कर्तव्यों के निर्वहन की अपेक्षा जताई।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments