Sunday, May 10, 2026
Your Dream Technologies
HomeCrimeगाजीपुर - भीषण सड़क हादसा, तीन युवकों की मौत, तीन घायल

गाजीपुर – भीषण सड़क हादसा, तीन युवकों की मौत, तीन घायल

गाजीपुर – सादात थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। यह हादसा टांड़ा गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर के कारण हुआ।

जानकारी के अनुसार, मुबारकपुर हरतरा गांव निवासी 17 वर्षीय शनि कुमार, 17 वर्षीय दीपक यादव और 16 वर्षीय शुभम कुमार एक ही बाइक पर सवार होकर शादियाबाद में लगने वाले उर्स मेला देखने जा रहे थे। इसी दौरान सामने से बहरियाबाद थाना क्षेत्र के आसपुर खुमिया गांव निवासी 18 वर्षीय विजय उर्फ रोलू राजभर, 22 वर्षीय अखिलेश राजभर और अजीत राजभर भी एक ही बाइक पर सवार होकर मेला देखकर लौट रहे थे। टांड़ा चट्टी के पास दोनों बाइकों की जोरदार भिड़ंत हो गई, जिससे दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

हादसे में शनि कुमार, दीपक यादव और विजय राजभर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शुभम कुमार की हालत गंभीर है और उसे वाराणसी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। अन्य घायलों को मामूली चोटें आई हैं।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। इस हादसे से तीनों परिवारों में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button