HomePARDAFHAAS BREAKINGगाजीपुर के मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान, मुख्यमंत्री और जिलाधिकारी ने किया...

गाजीपुर के मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान, मुख्यमंत्री और जिलाधिकारी ने किया प्रोत्साहित

गाजीपुर। वर्ष 2025 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जनपद गाजीपुर के मेधावी विद्यार्थियों को 12 जून को कलेक्ट्रेट स्थित राइफल क्लब सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लखनऊ लोक भवन में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया, जिसे छात्रों और अभिभावकों ने देखा।कार्यक्रम में कक्षा 10 के 9 छात्राएं व 1 छात्र तथा कक्षा 12 के 7 छात्राएं व 3 छात्र सहित कुल 20 विद्यार्थियों को टैबलेट, पदक और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। साथ ही, उनके खातों में ₹21,000 की प्रोत्साहन राशि स्थानांतरित की गई। हाईस्कूल परीक्षा में जनपद की दो छात्राओं ने राज्य स्तरीय मेरिट में 7वां और 9वां स्थान प्राप्त किया है।इसके अलावा, 68वीं राष्ट्रीय विद्यालयी खेल प्रतियोगिता 2024-25 में एथलेटिक्स में स्वर्ण पदक जीतने वाले गोलू यादव को मुख्यमंत्री द्वारा ₹75,000, मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। वहीं, बॉक्सिंग में कांस्य पदक जीतने वाले अमृत गुप्ता को ₹30,000 की राशि उनके खाते में अंतरित की गई।जिलाधिकारी, विधायक प्रतिनिधि और जिला विद्यालय निरीक्षक ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और उन्हें लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

 

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments