HomeNationalब्रेकिंग - चोरी की मोटर साइकिल , मोटर, तमंचा के साथ तीन...

ब्रेकिंग – चोरी की मोटर साइकिल , मोटर, तमंचा के साथ तीन गिरफ्तार

गाजीपुर। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शादियाबाद थाना पुलिस ने शुक्रवार को एक बड़ी सफलता हासिल की। प्रभारी निरीक्षक श्याम जी यादव के नेतृत्व में परेवा नहर पुलिया पर चेकिंग के दौरान तीन वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान:

  1. पिंटू बिंद, पुत्र विजय बिंद, निवासी ग्राम मोरनापुर, थाना कोतवाली, जनपद गाजीपुर।
  2. मनीष कुमार बिंद, पुत्र रोधन बिंद, निवासी ग्राम नसीरपुर (हमीराचक), थाना शादियाबाद, जनपद गाजीपुर।
  3. श्रीकांत बिंद, पुत्र लखेदू बिंद, निवासी ग्राम तारडीह, थाना शादियाबाद, जनपद गाजीपुर।

बरामदगी:

मनीष कुमार बिंद के पास से एक देशी तमंचा (.315 बोर) और एक जिंदा कारतूस (.315 बोर) बरामद हुआ।

तीनों के पास से चोरी की एक समरसेबल मोटर और दो मोटरसाइकिल बरामद की गई।

थाना शादियाबाद पर मामला दर्ज:
गिरफ्तार अभियुक्त मनीष कुमार बिंद के खिलाफ मु0अ0सं0 19/25 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

थाना प्रभारी श्याम जी यादव ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ के आधार पर अन्य मामलों का भी खुलासा हो सकता है। तीनों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।

पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के हौसले पस्त हुए हैं। लोगों ने पुलिस की इस उपलब्धि की सराहना की है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments