गाजीपुर – बिरनो थाना क्षेत्र के फत्तेपुर गांव निवासी जयशंकर सिंह यादव एटीएम ठगी के शिकार हो गए। 23 फरवरी 2026 को वह विशेश्वरगंज स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा एटीएम पर पत्नी का पिन जनरेट कराने पहुंचे थे, जहां एक अज्ञात व्यक्ति ने मदद के बहाने पिन जान लिया और एटीएम कार्ड बदलकर फरार हो गया। कुछ ही देर में उनके खाते से 25 हजार रुपये निकल गए।
पीड़ित ने तुरंत विशेश्वरगंज चौकी में शिकायत दी, लेकिन आरोप है कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया और कोई कार्रवाई नहीं की। इस लापरवाही से ठग खुलेआम घूमते रहे। अब एसपी के निर्देश पर शहर कोतवाली में एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई है।














