HomePARDAFHAAS BREAKINGगाजीपुर: बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ जन आक्रोश रैली, ज्ञापन...

गाजीपुर: बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ जन आक्रोश रैली, ज्ञापन सौंपा

गाजीपुर। हिंदू रक्षा समिति और अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा के बैनर तले सोमवार को कासिमाबाद ब्लॉक से तहसील प्रांगण तक विशाल जन आक्रोश रैली निकाली गई। रैली का नेतृत्व महासभा के युवा जिला अध्यक्ष राजकुमार सिंह ने किया। प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश के राष्ट्रपति का पुतला फूंका और कासिमाबाद उपजिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा।

रैली का उद्देश्य
जन आक्रोश मार्च का मुख्य उद्देश्य बांग्लादेश और विश्वभर में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठाना था। ज्ञापन में मांग की गई कि बांग्लादेश में हो रहे धर्मांतरण, मंदिर तोड़फोड़, हिंदू महिलाओं पर अत्याचार, और इस्कॉन के प्रमुख चिन्मय कृष्णदास प्रभु की अवैध गिरफ्तारी पर तुरंत प्रभावी कदम उठाए जाएं।

ज्ञापन में यह भी मांग की गई कि:

  1. भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित किया जाए।
  2. सभी वक्फ बोर्ड को खत्म कर सनातन बोर्ड का गठन किया जाए।
  3. मथुरा, काशी, आगरा, और अजमेर जैसे स्थानों पर पुराने मंदिरों की पुनर्स्थापना की जाए।

रैली में शामिल संगठन
जन आक्रोश रैली में कई प्रमुख सामाजिक और धार्मिक संगठनों ने भाग लिया, जिनमें विश्व हिंदू परिषद, अंतर्राष्ट्रीय बजरंग दल, व्यापार मंडल, दुर्गा पूजा समिति कासिमाबाद, भारतीय किसान संघ सहित 9 संगठनों का सहयोग रहा।

राजकुमार सिंह ने कहा, “हिंदू समाज बांग्लादेश में हो रहे अमानवीय अत्याचार के खिलाफ खड़ा रहेगा। भारत सरकार को इस विषय पर ठोस कदम उठाने होंगे।”


प्रमुख मांगे:

बांग्लादेश के हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।इस्कॉन प्रमुख को तुरंत रिहा किया जाए।हिंदुओं की धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहरों की पुनर्स्थापना हो।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments