HomePARDAFHAAS BREAKINGगाजीपुर: मारपीट मामले में अब तक नहीं दर्ज हुई एफआईआर, थानाध्यक्ष की...

गाजीपुर: मारपीट मामले में अब तक नहीं दर्ज हुई एफआईआर, थानाध्यक्ष की कार्यशैली पर उठे सवाल

गाजीपुर। रामपुर मांझा थाना क्षेत्र के बासूचक गांव में मारपीट के एक मामले में एफआईआर दर्ज न होने से पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित अरविंद सिंह का आरोप है कि उनकी पुस्तैनी जमीन पर जबरन कब्जा करने का प्रयास किया गया और विरोध करने पर उन्हें और उनकी भाभी को बुरी तरह पीटा गया।

अरविंद सिंह ने बताया कि घटना 23 नवंबर की है और पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद है, लेकिन थानाध्यक्ष एफआईआर दर्ज करने के बजाय विपक्षियों का साथ दे रहे हैं। पीड़ित ने घटना में शामिल करीब आधा दर्जन लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। पुलिस की निष्क्रियता पर सवाल उठाते हुए उन्होंने न्याय की मांग की है।

इस मामले को लेकर पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। वहीं, ग्रामीणों का कहना है कि ऐसी घटनाओं में निष्पक्ष कार्रवाई न होने से अपराधियों का हौसला बढ़ता है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments