गाजीपुर – थाना भांवरकोल पुलिस टीम द्वारा एक अदद पिकअप महेन्द्रा रजि0नं0 UP61BT4594 मे 03 राशि गाय व 1 राशि साड़ कुल 04 राशि गोवंश अन्तर्गत धारा 3/5A/5B/8 गोवध निवारण अधिनियम से सम्बन्धित 01 नफर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।

अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थानाध्यक्ष भावरकोल व उ0नि0 ओमवीर सिंह मय हमराह के मुखबिर खास की सूचना पर बढ़नपुरा पुलिया पर चेकिंग करते समय एक अदद पिकअप महेन्द्रा रजि0नं0 UP61BT4594 जिस पर चार राशि गोवंश जिसमें 03 राशि गाय व 01 राशि साड़ लदे थे अभियुक्त तौफिक राईनी उर्फ लड्डू पुत्र गफ्फार राईनी ग्राम नोनहरा चौक थाना नोनहरा जनपद गाजीपुर उम्र 25 वर्ष के साथ समय करीब 07.30 बजे गिरफ्तार किया गया। मौके से वाहन पर बैठे वाहन स्वामी हरेराम कुमार पुत्र अशोक कुमार निवासी बिन्दवलिया कैथवलिया थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर भागने मे कामयाब रहा। बरामद शुदा अभियुक्त व गोवंशो को थाने पर लाकर अभियुक्त के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का नाम व पताः-
1. तौफिक राईनी उर्फ लड्डू पुत्र गफ्फार राईनी ग्राम नोनहरा चौक थाना नोनहरा जनपद गाजीपुर उम्र 25 वर्ष
आपराधिक इतिहास-
01 .मु0अ0सं0 153/2024 धारा 3/5A/5B/8 गोवध निवारण अधिनियम थाना भांवरकोल जनपद गाजीपुर
02. मु0अ0सं0 176/2023 धारा 3/5A/8 गोवध निवारण अधिनियम, 11 पशु क्रुरता अधि0 व 420,467,468,471 भादवि थाना हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी
03 .मु0अ0सं0 221/2023 धारा 3(1) उ0प्र0 गैगेस्टर एक्ट थाना हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी
बरामदगी-
01 .एक अदद पिकअप महेन्द्रा रजि0नं0 UP61BT4594
02. 03 राशि गाय
03 . 1 राशि साड़
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम –
01 .थानाध्यक्ष विवेक कुमार तिवारी थाना भाँवरकोल जनपद गाजीपुर
02 .उ0नि0 श्री ओमवीर सिंह थाना भांवरकोल जनपद गाजीपुर
03 .हे0का0 कमला प्रसाद थाना भांवरकोल जनपद गाजीपुर
04 .का0 राहुल पाल थाना भांवरकोल जनपद गाजीपुर
05 .का0 बलवन्त सिंह थाना भांवरकोल जनपद गाजीपुर
