HomeKhabar Thodi Hatkarगाज़ीपुर - सांस लेने में बालक को हो रही थी दिक्कत 108...

गाज़ीपुर – सांस लेने में बालक को हो रही थी दिक्कत 108 ने पहुंचाया जिला अस्पताल

गाज़ीपुर – उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा चलाई गई 108 एम्बुलेंस से लगातार लोग लाभान्वित हो रहे हैं । ऐसा ही कुछ बुधवार को हुआ जब बिरनो ब्लॉक के भैरोपुर गांव के एक बालक को सांस लेने में दिक्कत आ रही थी और पेट दर्द हो रहा था। जिसकी जानकारी पर 108 एंबुलेंस पहुंची और पीड़ित को लेकर मेडिकल कॉलेज स्थित जिला अस्पताल में एडमिट कराया।

108 एंबुलेंस के प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि बुधवार को रामाश्रय राजभर के द्वारा 108 एंबुलेंस के लिए कॉल किया गया और बताया गया कि उनका भांजा हिमांशु राजभर उम्र 10 वर्ष निवासी भैरोपुर ब्लॉक बिरनो गाजीपुर का रहने वाला है। जिसे सांस लेने में दिक्कत आ रही है साथ ही पेट में दर्द भी हो रहा है। जिसकी जानकारी के बाद इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन राजविजय और पायलट अशोक तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिरनो ले गए। लेकिन तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर मरीज को ईआरसीपी से ऑक्सीजन और इंजेक्शन देते हुए जिला अस्पताल गाजीपुर में एडमिट कराया जहां पर मरीज का इलाज चल रहा है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments