HomeKhabar Thodi Hatkarगाज़ीपुर - परिवार का एक व्यक्ति हो बीमार तो विकास होता है...

गाज़ीपुर – परिवार का एक व्यक्ति हो बीमार तो विकास होता है बाधित


                                                                     
गाजीपुर – नेहरू युवा केंद्र गाज़ीपुर, युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार, माय भारत के अंतर्गत पुरुष चिकित्सालय गाजीपुर में 30 युवाओं  को संबोधित करते हुए कहा कि जिस परिवार में सभी स्वस्थ हो उनके लिए धरती भी स्वर्ग है । यदि किसी परिवार में एक भी व्यक्ति अस्वस्थ है तो उस परिवार का विकास बाधित हो जाता है । सेवा सबसे बड़ा धर्म है ।

यह एक पुण्य का काम है। नेहरू युवा केंद्र द्वारा माई भारत के अंतर्गत नई पहल का स्वागत किया तथा कहा कि 30 युवाओं के वॉलंटरी तौर पर सेवा दिए जाने से अस्पताल में आम जनता को सेवा देने में भी मदद मिलेगी । नेहरू युवा केंद्र केउपनिदेशक कपिल देव ने बताया कि यह प्रशिक्षण 30 दिन तक चलेगा ।प्रशिक्षण प्राप्ति के उपरांत प्रतिभागियों को भारत सरकार द्वारा स्वच्छ भारत का प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा जो उनके भावी जीवन में काम आएगा ।इस अवसर पर स्वच्छता ही सेवा के अंतर्गत रेलवे स्टेशन तथा अस्पताल परिसर में स्वच्छता अभियान भी चलाया गया ।

जनपद के हॉस्पिटल के माई भारत के नोडल अधिकारी डा .यू विग्नेश ,आयुष्मान भारत के डीसी रजनीश वर्मा, गुड्डू राजभर आयुष्मान मित्र ,कालीचरण चौहान जिला युवा पुरस्कार से सम्मानित, सुमन बिंद पूर्व एन वाई वी एवं अन्य  व्यक्ति उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन नेहरू युवा केंद्र के ए पी ए सुभाष चंद्र प्रसाद ने किया।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments