HomeCrimeगाज़ीपुर - प्रधान प्रतिनिधि पर हमले का आरोपी हिस्ट्रीशीटर सोनू सिंह गिरफ्तार

गाज़ीपुर – प्रधान प्रतिनिधि पर हमले का आरोपी हिस्ट्रीशीटर सोनू सिंह गिरफ्तार

गाजीपुर – कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत डाही ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि दिवाकर सिंह के ऊपर बीते बुधवार को सुबह जानलेवा हमला कर घायल करने के आरोपी चर्चित हिस्ट्री शीटर सोनू सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर कार्यवाही में जुट गई है। वहीं हमले में घायल प्रधान प्रतिनिधि की हालत गंभीर बनी हुई है इलाज वाराणसी ट्रामा सेन्टर में चल रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के डाही ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि दिवाकर सिंह पुत्र संतोष कुमार सिंह को बुधवार को सुबह कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि कोतवाली क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर सोनू सिंह पुत्र अंगद सिंह ने रंगदारी रंगदारी नहीं देने पर आगबबूला था और बुधवार को जब प्रतिनिधि दिवाकर सिंह अपने भट्ठे पर जा रहा था उसी वक्त घात लगाकर आरोपी ने फावड़े से जानलेवा हमला कर घायल कर दिया और फरार हो गया। आरोपी कई आपराधिक मामलों में चर्चित रहा है आरोपी पूर्व में एक दलित ग्राम प्रधान के हत्या में 10 साल की सजा काटकर भी चुका है और बीते वर्ष पिस्तौल लहराने के मामले में फरार होते हुए बिहार में नाटकिय ढंग से दो बोतल शराब के साथ गिरफ्तार किया गया था । इस संबंध में कासिमाबाद कोतवाली प्रभारी राम सजन नागर ने कहा कि आरोपी को घटना के दिन शाम को डाहीं पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है और संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments